पंडवा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आज
पंडवा | सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पंडवा प्रखंड के मुरमा में शनिवार को लगेगा। इसमें जिले व प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बीडीओ सह अंचलाधिकारी प्रति लता मुर्मू ने कहा कि इस कार्यक्रम में पलामू डीसी के अलावा जिले के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित होंगे। शिकायत का आॅन स्पॉट त्वरित निपटारा के लिए 24 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे व जनता की समस्या का समाधान किया जाएगा।