- Hindi News
- National
- Medininagar News Government Should Close Schools To Prevent Corona Virus Kishore
कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूलों को बंद करे सरकार : किशोर
मेदिनीनगर | अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस को देखते हुए पूरे प्रदेश के सभी स्कूलों को तत्काल कुछ दिनों के लिए बंद किया जाए। क्योंकि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। झारखंड प्रदेश में भी लगभग दो दर्जन से ज्यादा कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की पहचान हो चुकी है। ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए और कोरोना वायरस न फैले इसकी सजगता को ध्यान में रखते हुए तत्काल सभी संस्थानों को बंद करने की आवश्यकता है। कोरोना वायरस भीड़-भाड़ और आपसी मेलजोल से फैलता है। इस कारण से इसे गंभीरता से लेते हुए झारखंड सरकार को तत्काल बंद कराने का आदेश निर्गत करना चाहिए, ताकि अन्य लोग इस वायरस के चपेट में ना आएं।