- Hindi News
- National
- Hussainabad News Growth Monitoring Of Children On Nutrition Fortnight In Hussainabad
हुसैनाबाद में पोषण पखवाड़ा पर बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग
झारखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग के निर्देश के आलोक में हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इसमें हुसैनाबाद के इस्लामगंज, कुम्हारटोली, कुर्मी टोला, मेहदीनगर,,मोहम्दाबाद, पुरंदर बीघा,सैदाबाद,सहित लगभग सभी केंद्रों पर बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग की गई । इस संबंध में इस्लामगंज केंद्र की सेविका कुमुद गुप्ता ने बताया कि इस पोषण पखवाड़ा में महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार देकर उन्हें कुपोषण से बचाया जा सकता है। इसके लिए माता-पिता को जागरूक होने की आवश्यकता है। इस क्रम में अबतक पोषण शपथ,कुपोषण का होलिका दहन,पोषण रैली,गोद भराई, के साथ बच्चों का वजन और लम्बाई आदि की माप की गई । इस पखवाड़े में पोषण के पांच सूत्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों में स्वास्थ्य,साफ-सफाई,एनिमिया से बचाओ आदि से कुपोषण के प्रति जागरूक कराना ही मुख्य उद्देश्य है।
बच्चों की लंबाई नापती सेविका।