पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Haidarnagar News Haidernagar Death Of Father Of Former Block Chief Mourning

हैदरनगर : पूर्व प्रखंड प्रमुख के पिता का निधन, शोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हैदरनगर | पूर्व प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार सिंह के 80 वर्षीय वृद्ध पिता युगेश्वर सिंह का निधन लंबी बीमारी के बाद रविवार की दोपहर हो गया। संतोष ने बताया कि पूर्व में इनका इलाज अपोलो रांची में दो बाद कराया गया। अचानक रविवार को इनकी चेतना शून्य होने व बेहोश होने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जमुहार मेडिकल कॉलेज सासाराम ले जाया जा रहा था। बीच रास्ते में उन्होंने दोपहर बाद सोननगर के समीप दम तोड़ दिया। इसकी खबर क्षेत्र में आते ही शव के अंतिम दर्शन के लिये शहर के राजपूतान मुहल्ला में शुभचिंतकों का तांता लगा है। इनके निधन में विस क्षेत्र के भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह, भाजपा नेता डॉ. अजय जयसवाल, रविन्द्र कुमार सिंह, सरयू प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...