पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Haidarnagar News Haidernagar Festival Of Colors Concluded With Holi Gaiety

हैदरनगर : रंगों का त्योहार होली उल्लास के साथ संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली परंपरागत व हर्षोल्लास के माहौल में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस मौके पर विभिन्न गांवों व मुख्य बाजार में युवाओं की टोली ने जमकर हुडदंग होली खेली। वहीं शाम होते ही लोग एक दूसरे के घर गए। एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी व अाशीर्वाद लिया। इस अवसर पर देर शाम युवाओं की टोली झाल मंजीरा के साथ होली के परंपरागत गीत गाते गांवों का भ्रमण किया व बुजुर्गाें से अाशीर्वाद लिया। बैंक रोड में पंसस रामप्रवेश मेहता के नेतृत्व में युवाओं ने झाल मंजीरा के साथ जमकर होली के गीत गए। भाई बिगहा, बहेरा, खडीहा, परता, रजौंधा, रानीदेवा, कोसिआरा, बरेवा, बिलासपुर, नौडीहा, काजी नगर, सड़ेया, सोबा, खरगड़ा, चचेरिया, अधौरा, पंसा समेत अन्य गावों में भी पूरे दिन होली की धूम रही। इन सभी गांवों में युवाओं ने देर शाम होली के गीत गाकर माहौल को और भी रंगीन कर दिया। होली के बाद से चैता गायन भी अधिकांश गांव व चौक बाजार में शुरू हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...