- Hindi News
- National
- Harihargang News Hariharganj A Young Man Died After Slipping His Foot In A Canal
हरिहरगंज : पैर फिसलने से नहर में गिरकर युवक की हुई मौत
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुलतानी गांव निवासी कन्हाई राम 40 वर्ष की मौत नहर में गिरने से हो गई। ग्रामीणों के अनुसार कन्हाई राम रविवार की सुबह 6 बजे घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर अपने खेत में शौच के लिए गया था। शौच कर पानी छूने के लिए नहर में उतरा। इसी क्रम में पैर फिसलने से नहर में गिर गया और मौत हो गई। कन्हाई राम की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। उसके 5 से 16 वर्ष तक चार बच्चे हैं। वह अपने घर का एकमात्र कमाने वाला था। उसकी प|ी सरस्वती देवी वर्षों से बीमारी से जूझ रही है और स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।
इस हालात में बच्चों को देख भाल करने वाला भी कोई नहीं है। घटना की सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दीपक कुमार पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद कुमार रवि ने मृतक के बच्चों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने की बात कही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेज दिया।
जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी। व