पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरिहरगंज : चोरी गई बाइक औरंगाबाद से बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरिहरगंज|शहर स्थित महावीर मन्दिर के समीप से सोमवार को चोरी गई पैशन प्रो बाइक जेएच 03 के 3745 औरंगाबाद से बरामद हुई है। मालूम हो कि अखिलेश पासवान ने बाइक महावीर मन्दिर के समीप खड़ी की थी। तभी दोपहर में अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर चलता बना। थोड़ी देर बाद घर जाने के लिए जब मन्दिर के पास बाइक लेने गए तो वहां से बाइक गायब पाया। अपने स्तर से भी बहुत खोज बीन करने पर जब बाइक नहीं मिली तो इसकी तत्काल सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने काफी सक्रियता दिखाते हुए सीमावर्ती थानों को सूचित किया। इससे चोरों ने दबाव में आकर बाइक को औरंगाबाद में अदरी नदी के पास लावारिश हालत में छोड़कर भाग निकले।
खबरें और भी हैं...