पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harihargang News Hariharganj Sunny Gupta Becomes President Of Ramnavami Puja Committee

हरिहरगंज : सन्नी गुप्ता रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरिहरगंज | स्थानीय थाना के समीप स्थित संकट हरण हनुमान मंदिर के प्रांगण में राम नवमी पूजा समिति का पुनर्गठन हेतु ग्रामवासियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भोला प्रसाद गुप्ता ने की। इसमें सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा समिति का अध्यक्ष सन्नी गुप्ता ,सचिव चंदन जायसवाल ,कोषाध्यक्ष प्रेम गौरव को बनाया गया । वही उपाध्यक्ष पद के लिए सूर्यांशु सिंह, पवन कुमार, रंजन गुप्ता, कृष्णा कुमार क्रांतिकारी, उपसचिव पद के लिए नैतिक जायसवाल, संजीव कुमार, तुषार कुमार, सुनील कुमार तथा उप कोषाध्यक्ष के लिए पवन गुप्ता अाैर सीताराम चौधरी का चयन किया गया। जबकि व्यवस्थापक राबर्ट गुप्ता, दिलीप स्वर्णकार, अखाड़ा मंत्री रामजी सिंह, ओम प्रकाश यादव, पूजा मंत्री रिशु गुप्ता को बनाया गया। साथ ही लाइसेंसधारी अशोक प्रसाद, भोला प्रसाद गुप्ता, रामप्यारे विश्वकर्मा, विमलेश पाठक, राजेंद्र प्रसाद शिक्षक, संजय प्रसाद गुप्ता, बल्लू बलराम, अरुण स्वर्णकार, अविनाश शौडिक समिति के संरक्षक होंगे। इसके अलावा बाइक जुलूस के लिए सुमित श्रीवास्तव, कुंदन स्वर्णकार तथा भंडारा के लिए पुरुषोत्तम जायसवाल, सतीश, गुड्डू को जिम्मेवारी दी गई।
खबरें और भी हैं...