हजरत मौलाना सैयद को मिला स्कॉलर अवार्ड
हुसैनाबाद | झारखंड बिहार के मशहूर आलिम ए दीन हजरत मौलाना सैयद मुसवी रजा को बेस्ट इस्लामिक स्कॉलर का अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड गया बिहार के शिया मस्जिद में हजरत अली के जन्मदिवस पर आयोजित जश्न मिलाद के कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. नैयर, मौलाना अमानत और सैयद जावेद हुसैन के हाथों दिया गया। कार्यक्रम में इस्लामी तालीम को अच्छे ढंग से रखने और हजरत अली के पैगाम को आम करने के लिए हजरत मौलाना सैयद मुसवी रजा को बेस्ट इस्लामिक स्कॉलर का अवार्ड दिया गया।