पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रजापिता विवि में हुअा हाेली मिलन समाराेह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हुसैनाबाद|प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदभावना भवन मधुशाला रोड हुसैनाबाद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर होली मिलन समारोह संपन्न कराया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के रुप में अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार, प|ी पुष्पलता, पुत्र प्रतीक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बीके नम्रता ने कहा कि दृष्टि को अवलौकिकत्र मन को शीतल, बुद्धि को रहम दिल और मुख को मधुर बनाना ही सच्ची होली मनाना है। उन्होंने कहा कि होलिका की तरह जो आसुरिता का साथ देते हैं उनका विनाश हाे जाता है। मनुष्य द्वारा व देवता द्वारा भी इस संगम युग की बात कही गई। इस मौके पर बीके पूनम, बीके नीरज, धीरज, कृष्णा, कुणाल, रामनरेश यादव, ललन कुमार, चंद्रवंशी विष नारायण, रवींद्र, अर्जुन, कुसुम माता, शोभा माता, मुकेश, अजीत अग्रवाल सहित काफी संख्या में प्रजापिता ब्रम्ह कुमारी के शिष्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...