पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garu News Hindu Mahasabha Organized Matka Bust Competition Winners Honored

हिंदू महासभा ने कराई मटका फोड़ प्रतियोगिता, विजेता हुए सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महुआडांड़ में एक बार फिर आपसी एकता और भाईचारे के साथ रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। होली के पर्व में जात धर्म के बंधन को भूल के सभी लोगों ने होली का पर्व मनाया। शांति व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ रतिभान सिंह के निर्देशानुसार महुआडांड़ थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली सदल बल गश्ती में मुस्तैद रहे। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी बुधवार को स्थानीय शास्त्री चौक में हिन्दू महासभा की ओर से मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता के विजेता को हिन्दू महासभा की ओर से पुरस्कार में प्रोत्साहन स्वरूप 5001 रुपए पुरस्कार में दिया गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में सरनाडीह, तम्बोली, रामपुर, चुटिया आदि ग्रामों के युवकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महुआडांड़ हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भुवनेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, संतोष गुप्ता, संजय राय, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज प्रसाद, मनोज जायसवाल (किराना), अवधेश जायसवाल, सीताराम प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, शिवनाथ प्रसाद, सुनील कुमार सोनी आदि पदाधिकारीगणों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में एसडीएम सुधीर कुमार दास, एसडीपीओ रतिभान सिंह, सीओ जुल्फिकार अंसारी, बीडीओ टुडू दिलीप, महुआडांड़ सर्किल इंस्पेक्टर बबलू कुमार, थाना प्रभारी महेंद्र करमाली, प्रखंड प्रमुख जाॅन वाल्टर, पुअनि ठाकुर प्रसाद सिंह, डाॅ. एके शाह, सैप के पीतांबर बेसरा आदि समेत हजारों की भारी संख्या में पूरे प्रखंड के लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। वहीं, गारू प्रखंड में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। होली का उत्साह खासकर महिलाओं व छोटे बच्चों में अधिक देखा गया।

खबरें और भी हैं...