हार्वे उच्च विद्यालय में होली मिलन समारोह कल
हुसैनाबाद | प्रखंड जपला सीमेंट फैक्ट्री के हार्वे उवि के परिसर में मिलन समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। सचिव विनोद कुमार सिन्हा ,आशिष कुमार दास ने बताया की इस मिलन समारोह में आगामी 14 मार्च को मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. तीन दिवसीय आयोजित इस समारोह में हार्वे उवि के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें मुख्य रूप से सीसीएल के डायरेक्टर एके सिंह,अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बुलंद शहर यूपी ,सेल टैक्स आयुक्त दिल्ली मानिकचंद सिंह,पूर्व केंद्रिय मंत्री कलराज मिश्र की प|ी जो इस विद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं,बीएमडीसी के पूर्व निदेशक डीके सिंह,सहायक अभियंता गुप्तेश्वर राम समेत कई पूर्व छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगें।