पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दिवस पर हुअा होली मिलन समारोह का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरवाडीह | बरवाडीह रेलवे क्लब में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे क्लब महिला समिति ने महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह का उद्घाटन रेल मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृति सुंदर लाल, रेलवे क्लब महिला समिति की अध्यक्ष डॉ सोनिका सोनम व मुखिया सुनीता टोप्पो ने किया। महिला समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर रेल क्षेत्र में काम करने वाली सभी महिला कर्मियों को कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया गया । साथ ही, सभी कर्मियों के हौसले को सलाम करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मुख्य अतिथि डॉ लाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को सम्मान तो मिलता ही है, साथ ही क्षेत्र की महिलाएं समाज के लिए और बेहतर करने का प्रयास करती हैं। इस दौरान स्कूली बच्चों ने महिलाओं के सम्मान से जुड़े कई नुक्कड़ नाटक भी पेश किये। समिति की उपाध्यक्ष संतोषी शेखर ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में मौजूद सभी लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई और मिठाइयां खिलाकर जमकर होली खेली गई। मौके पर रेलवे क्लब महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. सोनिका सोनम, उपाध्यक्ष संतोषी शेखर, सुनीता पांडेय, सचिव उपासना सिन्हा, रेखा पाठक, सुधा दुबे,मंजू , बसंती देवी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...