पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिले भर में जगह-जगह हुआ होली मिलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले भर में होली मिलन समारोह बनाया गया।ू जिला ट्रांसपोर्ट एसो. के बैनर तले निजी बस स्टैंड परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से एसोसिएशन के सभी सदस्य को एकजुट होने का मौका मिला है। इससे अापसी भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने सभी से सौहार्द के माहौल में होली मनाने की अपील की। मौके पर मौजूद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्यास विभूति गिरि, प्रेम गिरी व्यास व वचनदेव व्यास ने अपनी टीम के साथ फगुआ गीत पेश किया। गणेश वंदना गणपति गौरा भोला के ललन के.. भक्ति गीत से शुरुआत की। होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा....गीत से महफिल को जमा दिया। इसके बाद गोरिया करके ऋंगार, होली कैसे खेलु, मोरे बलमा गइले परदेश, अंगना में पीसे ली हरदीया, बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में होली खेले, भर फागुन महीना रंग में हो, बाबू कुंवर सिंह के बंगला पर उड़ेला गुलाल, अंखिया के श्रृंगार चश्मा बना दे बलमुआ, पानिया ता मत जा अकेले झरेला, अंजनि के कुमार, भोरे सजीवन बुटी लई ह, भउजी रे रंग हम कहवां पर डाली आदि फगुआ गीत पेश किया गया। इनका साथ नाल पर मिथिलेश दूबे, बैंजो पर सुरेश मास्टर, कोरस पर संजय शुक्ला, मनोज ठाकुर ने दिया। मौके पर एसोसिएशन के सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नागेंद्र भारती, कोषाध्यक्ष कृष्ण विजय सिंह, जयंत श्रीवास्तव, राज कुमार पांडेय, परशुराम, मुकेश सिंह, मनीष शुक्ला, प्रवेश सिंह, गोखुला मिश्रा, लव शुक्ला, दिलीप शुक्ला, अश्विनी शुक्ला, शंकर कुमार आदि मौजूद थे।

होली मिलन समारोह में लोगों ने दी बधाई

हरिहरगंज | शहरी क्षेत्र अररुआ खुर्द स्थित युवा नेता सह समाजसेवी मो. इरफान शाहिद के आवास पर रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय पत्रकारों सहित अन्य लोगों ने कौमी एकता व सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए मिलकर होली मनाने का संदेश दिया। मौके पर समाजसेवी इरफान शाहिद ने कहा कि होली हिन्दू भाइयों का महान पारंपरिक त्योहार है जो प्राचीन काल से ही मनाई जा रही है। रंगों का यह त्योहार जीवन में आपसी भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक है।

मेदिनीनगर : रेड राेज स्कूल में हुअा होली मिलन समारोह

मेदिनीनगर | रेड रोज पब्लिक स्कूल शाहपुर में पलामू जिला प्राईवेट स्कूल डाइरेक्टरस एसो. के अध्यक्ष राजन पांडेय की अध्यक्षता में होली मिलन का समारोह हुआ। सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी। एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि 22 मार्च तय की गई तथा चुनाव के लिए रामानुज प्रसाद सिंह एवं राजीव रंजन दुबे को पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया। संचालन सचिव राजन पांडेय ने किया। इस अवस पर संस्था के संरक्षक सामन मैथ्यू एस्ले, सह सचिव उदय सुमन, कोषाध्यक्ष रवींद्र, तिवारी, संगठन सचिव इजहारूल हक, उपाध्यक्ष रवींद्र विश्वकर्मा, कार्यालय सचिव पंकज गुप्ता आदि मौजूद थे।

एसडीओ आवास पर हुअा होली मिलन

हुसैनाबाद | अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जहां राम और श्याम की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक शास्त्रीय एवं क्लासिक गीतों से सबका मन मोह लिया। वहीं हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने संचालन किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन भी किया और प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। मौके पर एसडीओ कुंदन कुमार ने कहा कि होली का पर्व प्रेम अाैर मिल्लत का पर्व है। गलत आदत को मिटाकर सही व सार्थक मार्ग को अपनाए, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने। कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद, रीडर सुहैल खान, रामनिवास सोलंकी, एएसआई वीर बहादुर सिंह, हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ छठन, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल, भाजपा नेता ललन कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद राजेन्द्र पाल, सुजीत कुमार, मानस के अध्यक्ष परमानन्द चौधरी आदि ने सराहनीय भूमिका अदा की।

कपड़ा बैंक ने गरीब महिलाओं में बांटी साड़ी अबीर-गुलाल अाैर पिचकारी

हुसैनाबाद : सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाएं

होली मिलन समारोह में फाग गाते व्यास।

कपड़ा वितरण करते समाजसेवी।

मेदिनीनगर | कपड़ा बैंक की संचालिका शर्मिला शुमि ने जरूरतमंद महिलाओं को नई साड़ी, अबीर, गुलाल व पिचकारी बांटीं। 101 नयी साड़ियां अपनी ओर से कपड़ा बैंक को डोनेट की, जिसे उन्होंने खुद अपने हाथों से जरूरतमंद महिलाओं को दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि महिला दिवस व होली त्यौहार के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को कपड़ा डोनेट किया जा रहा है। संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य आगे भी जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर संस्था को और वस्त्र उपलब्ध कराया जाएगा।

हुसैनाबाद | अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार व पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद ने संयुक्त रूप से आम-आवाम से आह्वान किया है कि अश्लील गाने व डीजे साउंड बजाकर होली का त्योहार न मनाएं। इन सभी पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार शांति व सौहार्द का प्रतीत है, जिसे हमसभी मिलजुल कर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि होली में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के तीनों थाना क्षेत्र में तैनात की जाएगी। इसकी मांग पहले से ही जिला से की गई है। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के मंदिर व मस्जिदों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी गांव के चौकीदार को भी होली में हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
खबरें और भी हैं...