कई जगह हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
चंदवा | रविवार को प्रखंड में कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। चंदवा पूर्वी मुखिया पुष्पा देवी के आवास में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मुखिया ने कहा कि होली के दिन सभी भेदभाव भूल कर गले लगाने का दिन है। ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे रंग में भंग पड़ जाए। तमाम लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। शनिवार को स्थानीय सीएचसी परिसर में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। प्रभारी चिकित्सक डॉ. निर्मला शांति लकड़ी के नेतृत्व में तमाम कर्मियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की पूर्व शुभकामनाएं दी। मौके पर सभी चिकित्सा कर्मी मौजूद थे। रौनियार समाज के द्वारा भी होली मिलन समारोह का आयोजन
किया गया।