हुसैनाबाद : बालक हुआ लापता, सनहा दर्ज
हुसैनाबाद | हुसैनाबाद में आठ वर्षीय बालक लापता हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव का आठ वर्षीय पुत्र कुंदन यादव दो दिनों से अचानक लापता है,जिससे परिजन खोजबीन कर निरास हो गए है। लठ्या ओपी के लठ्या गांव निवासी अखिलेश यादव हुसैनाबाद के मुनि सिंह चौक के समीप एक किराए के मकान में रहकर अपने पुत्र को पढ़ाया करते थे। गत दिनों कुंदन कुमार अपने बड़े भाई चन्दन कुमार से कहकर निकला कि अनुमंडल के मैदान में खेलने जा रहा हूं, जब देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करना शुरू किया,लेकिन नहीं मिला।अखिलेश यादव ने हुसैनाबाद थाना में कुंदन यादव के लापता होने से संबंधित सनहा दर्ज कराया है। हुसैनाबाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।