पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हुसैनाबाद : शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शोषण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हुसैनाबाद | हुसैनाबाद के कुसुआ गांव निवासी युवक राजन सिंह ने एक युवती से मोबाइल पर दोस्ती कर उसे जाल में फंसा शादी का प्रलोभन देकर 12 दिनों तक याैन शाेषण कर फरार हो गया है। राजन ने उसे अपनी अपनी बहन के घर में भी तीन दिनों तक रख शोषण किया। युवती औरंगाबाद जिला के टंडवा थाना अंतर्गत गम्हरिया गांव की निवासी बतायी गई है। युवती ने हैदरनगर थाना को दिए आवेदन में कहा है कि राजद ने मोबाइल से दोस्ती की अाैर प्रतिदिन बात करता था। उसने शादी का प्रलोभन देकर मुझे 3 मार्च को जपला बुलाया। जहां इधर-उधर रखकर लगातार शाेषण किया। इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। राजन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
खबरें और भी हैं...