पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हुसैनाबाद : आरपीएफ ने चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हुसैनाबाद | जपला आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक एसपी सिंह के नेतृत्व में ट्रेन संख्या 18636 डाउन के महिला आरक्षी बोगी से चेक करने के दौरान चार लोगों को अनधिकृत यात्रा करते पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति में वसीर खां, बीरेंद्र राम व सलमान हुसैन सभी हैदरनगर निवासी एवं भोला साव कांडी गढ़वा निवासी का नाम शामिल है। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 162 के तहत मामला दर्ज करते हुये रेलवे न्यायालय डालटनगंज भेजा है। इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुये सभी यात्री ट्रेनों में लगातार अभियान चलाकर अपराध पर अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...