- Hindi News
- National
- Vishrampur News Hussainabad Youth In Mutual Dispute Ate Poison During Treatment
हुसैनाबाद: आपसी विवाद में युवक ने खाया जहर इलाज के दौरान मौत
हुसैनाबाद | हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के लंगरकोट गांव में आपसी विवाद में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया,जिससे इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लंगरकोट गांव निवासी राजेन्द्र चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र मंटू चौधरी ने पारिवारिक कलह को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया और एक कमरे में सोकर अचेत हो गया। इसकी जानकारी परिजनों को मिला तो परिजन आनन-फानन में हुसैनाबाद अस्पताल में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने स्थिति चिंताजनक देखते हुए मेदिनीनगर रेफर कर दिया। मेदिनीनगर इलाज के दौरान मिंटू चौधरी की मौत
हो गई।