पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Palamu News In Karadra The Bridge Of The Karade Was Razed The Car Caught In The Water Flowing Over The Bridge In Ramgarh Was Beaten By The Heart Attack Of The Tiskekman

चतरा में दाे कराेड़ का पुल धंसा, रामगढ़ में पुल पर बह रहे पानी में फंसी कार ताे टिस्काेकर्मी की हार्ट अटैक से माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड के कई हिस्साें में शनिवार काे तेज हवाअाें के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगह अाेले भी गिरे। बारिश इतनी हुई कि मार्च माह में पिछले पांच साल का रिकाॅर्ड टूट गया। माैसम विभाग के मुताबिक राज्य में मार्च में सामान्य बारिश 7.8 एमएम है जबकि इस बार मार्च में 63.8 एमएम बारिश हाे चुकी है। यह सामान्य से 700 फीसदी ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे में लातेहार के मनिका में सबसे ज्यादा 105 एमएम ताे हजारीबाग में 98.2 एमएम बारिश हुई। बारिश अाैर अाेलावृष्टि से नदी-नाले उफना गए। चतरा में टंडवा-पिपरवार राेड पर गेरुवा नदी पर दाे कराेड़ रुपए से बना पुल धंस गया। इससे चतरा जिला मुख्यालय से करीब 50 हजार लाेगाें का संपर्क टूट गया। वहीं रामगढ़ के घाटाेटांड़ में बाेकाराे नदी के पुल पर पानी बहने लगे। इसमें कार फंस गई अाैर कार सवार टिस्काे कर्मचारी रमेश कुमार सिन्हा की हार्ट अटैक से माैत हाे गई। वह वेस्ट बाेकाराे डिवीजन में कार्यरत थे ।

बारिश एमएम में

हजारीबाग 98.20

लातेहार 55.20

लाेहरदगा 55.0

चतरा 39.00

गढ़वा 38.30

गुमला 38.20

पलामू 69.00

रामगढ़ 27.70

कोडरमा 27.20

सिमडेगा 25.00

अागे क्या : अाज भी बारिश हाेगी, फिर दाे दिन माैसम साफ

माैसम विभाग के मुताबिक रविवार काे भी कई जिलाें में बारिश हाेगी। 16 से माैसम साफ रहेगा। फिर 19 अाैर 20 मार्च काे बारिश हाेने के अासार हैं। इस दाैरान वज्रपात अाैर अाेलावृष्टि भी हाे सकती है।

चतरा और हजारीबाग में ओले भी गिरे

चतरा में बारिश के साथ अाेले गिरे। नावाडीह में स्कूल में पानी घुसने से छुट्टी कर दी गई। हजारीबाग में भी 300 ग्राम तक के अाेले गिरे। पलामू में भी 17 साल बाद एक दिन में 69 एमएम बारिश हुई। गढ़वा अाैर लातेहार में भी बारिश का रिकाॅर्ड टूट गया। रांची में शनिवार काे 16 एमएम बारिश हुई ताे धनबाद में भी मूसलाधार बारिश हुई। काेल्हान क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई।

पिछले 24 घंटे में लातेहार जिले के मनिका में सबसे ज्यादा 105 मिमी बारिश, तेज हवा भी चली

पुल के ऊपर पानी

बारिश का कहरमार्च में रिकाॅर्ड टूटा... 700% ज्यादा बारिश

हजारीबाग में भी 300 ग्राम तक के अाेले गिर

रामगढ़ के घाटोटांड़ में बोकारो नदी के पुल के ऊपर से बहता पानी और उसमें फंसी कार।
खबरें और भी हैं...