हुसैनाबाद में पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन
हुसैनाबाद | अनुमंडलीय कार्यालय के निकट हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर के खुलने से मरीजों को जांच संबंधित यहां सुविधाएं मिलेगीं। इससे उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। मौके पर पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रोपराइटर नीतीश कुमार, वार्ड पार्षद राजेन्द्र पाल, डॉ. मुकेश कुमार, पंकज, अर्चना वर्मा, शिवशंकर प्रसाद, विशाल पाल, सत्येंद्र कुमार मेहता, रितेश कुमार, डॉ. आनंद कुमार, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र वर्मा, डॉ. अशोक वर्मा आदि उपस्थित थे।