- Hindi News
- National
- Latehar News Ineligible Beneficiaries Surrender Ration Card In Two Days Deputy Commissioner
अयोग्य लाभुक दो दिनों में राशन कार्ड करें सरेंडर ः उपायुक्त
उपायुक्त जिशान कमर ने शुक्रवार को बैठक कर आपूर्ति व सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों को जिले के प्रत्येक लाभुक को राशन सुनिश्चित कराने व प्रत्येक माह के एक तारीख को पेंशनधारियों के खाते में राशि भेजने के निर्देश दिए। संबंधित पदाधिकारियों को पेंशनधारियों की सूची सभी बीडीओ को भेजने, मृत लाभुकों का सत्यापन कर सूची से नाम हटाने के भी लिए भी निर्देशित किया। आपूूूूूूूूूर्ति पदाधिकारी को जिले वैसे लाभुक जो सरकार के नियम के तहत योग्य नहीं हैंंं, इसके बावजूद भी राशन कार्ड बनवाकर राशन का उठाव कर रहे हैंंंंं, वैसे लाभुकों के राशन कार्ड दो दिनों के अंदर सरेंडर कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त कहा कि जो भी अयोग्य लाभुक राशन का उठाव कर रहे हैं और निर्धारित समय के अंदर अपने राशन कार्ड सरेंडर नहीं करते हैं तो जांच के बाद पकड़े जाने पर उनके खिलाफ नियम के तहत राशि की वसूली व नियम संगत कार्रवाई करने की जाएगी। बैठक में उपायुक्त ने जिले में हो रहे धान की खरीददारी व लाभुकों के खाते में भेजी जा रही राशि की भी जानकारी ली। इसमें पाया कि लक्ष्य के अनुरूप न तो धान की खरीदारी हुई और न ही लाभुकों के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैंंंंं । इसपर उन्होंने नाराजगी जताते हुए डीएसओ को ससमय किसानों के खाते में राशि भेजनेेे, एसडीओ व प्रखंड विकास पदाधिकारी को धान क्रय केन्द्र की जांच करने तथा जांच प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी डीएसओ अमित कुमार, एसडीओ सागर कुमार, बीडीओ गणेश रजक, दिनेश कुमार, मनीष कुमार, अरविंद कुमार, प्रवीण केरकेट्ा, टुडू दिलीप, संजय कुमार, नंद किशोर राम, रवि कुमार, सच्चितानंद, नीलेश कुमार समेत कई कर्मी मौजूद थे।
आपूूूूूूूूूूूूूूूूूर्ति व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की समीक्षा बैठक करते डीसी।