पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Herhanj News Information About The Benefits Of Yoga Being Given To People In The Camp

शिविर में लोगों को दी जा रही योग से फायदे की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार और भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय जानी में चल रहा निःशुल्क पांच दिवसीय योग शिविर दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। शिविर में प्रतिदिन सुबह-शाम एक घंटे तक योग आयुर्वेद प्राकृतिक नैसर्गिक एक्युप्रेशर एलोपैथिक समेत तमाम चिकित्सा पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। शिविर की शुरुआत कुंदरी गांव के भोला प्रजापति, मोहनपुर के घनश्याम भोगता व जानी के सोनू कुमार ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए घनश्याम योगी द्वारा गायत्री महामृत्युंजय, स्वाध्याय, संकल्प मंत्र के बाद भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूक्ष्म व्यायाम, सिंहासन, हास्य आसन, ताली वादन और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान योग जागरूकता रैली निकालकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, करो योग रहो निरोग, स्वस्थ भारत समृद्ध भारत, परम पूजनीय स्वामी रामदेव जी महाराज की जय, परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज की जय, स्वदेशी अपनाएंगे देश को बचाएंगे आदि नारे के साथ बैनर-झंडा लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया।

खबरें और भी हैं...