- Hindi News
- National
- Patan News Information Of Suspected Patients Of Corona Control Room No Give To 9955837428
कोरोना के संदिग्ध मरीजों की सूचना कंट्रोल रूम के नं. 9955837428 पर दें
{संदिग्धों का 28 दिनों तक करना है देखभाल
सरकार ने कोरोना वायरस के लिए जागरूकता के लिए जारी की है। गृह, शिक्षा, पेयजल, पंचायती राज, महिला बाल विकास और कल्याण विभाग को नोवेल कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए जनजागरूकता एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य सचिव नितिन कुलकर्णी ने विभागीय प्रमुखों को पत्र लिखकर जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम संचालित करने का आग्रह किया है। गृह विभाग, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पेयजल स्वच्छता, पंचायती राज, महिला बाल विकास, कल्याण विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि चीन, कोरिया, इटली, ईरान, वियतनाम, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, थाईलैंड, हांगकांग आदि देशों से आने वाले मरीजों की सूचना प्राप्त होने पर यात्रियों की निगरानी के लिए राज्य तथा जिला सर्विलांस इकाई को सूचित किया जाए। ऐसे देशों से आने वाले मरीजों की 28 दिनों तक देखभाल किया जाना अपेक्षित है।
एनडीआरएफ ने कहा- रिम्स तैयारी में बिलकुल फिट : एनडीआरएफ की टीम गुरुवार को रिम्स पहुंची। टीम ने रिम्स में कोरोना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद आपदा प्रबंधन के संयुक्त सचिव मनीष तिवारी ने कहा कि रिम्स राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल है। कोरोना के मरीज को इलाज के लिए यहां लाया जाएगा। रिम्स में किसी प्रकार की खामियां नहीं मिली।
रिम्स में भी कंट्रोल रूम का नंबर 0651-2542720 जारी
कोरोना के किसी भी संदिग्ध मरीजों की सहायता के लिए राज्य सर्विलांस इकाई में 24 घंटे कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 9955837428 है। रिम्स में भी कंट्रोल रूम (0651-2542720) काम कर रहा है। रिम्स रांची सहित पांच मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में कुल 102 आइसोलेशन बेड बनाए गए हैं। 301 ए-95 मास्क की व्यवस्था की गई है।