- Hindi News
- National
- Hussainabad News Informed About The Damage And Prevention From Karona Virus
काेरोना वायरस से नुकसान व उससे बचाव की जानकारी दी
एसवीडी स्कूल चैनपुर मंे छात्र-छात्राओं को जागरूक करते निदेशक व शिक्षक।
चैनपुर | शुक्रवार को एसवीडी स्कूल चैनपुर मे स्कूल के सभी छात्र छात्राओं को सभागार भवन में विशेष सत्र के माध्यम से कोरोना वायरस से नुकसान व उससे बचाव पर विशेष जानकारी दी गई। जागरुकता के तहत विद्यालय के निदेशक अविनाश वर्मा ने उपस्थित सभी बच्चों को साफ सफाई पर ध्यान देने के साथ स्वच्छ वातावरण में रहने पढ़ने पर जोर दिया और कहा कि सफाई के साथ जागरुकता ही इस बीमारी का इलाज है।उन्होंने कहा की की हम सब साफ सफाई के साथ अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें और अनावश्यक भ्रमण से बचें। इस दौरान विद्यालय परिवार के द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को डिटॉल साबुन से हाथ धुलवा कर सफाई के लिए प्रेरित किया। आज इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य देव आनंद प्रसाद, विशाल रंजन, विश्वनाथ शर्मा, शशि मिंज, अभिलाषा वर्मा, प्रतिमा गुप्ता, श्वेता सिंह, सोनम कुमारी, आकाश वर्मा, सुनील कुमार, विमला कुमारी, छोटन कुमार, प्रेम कुमार समेत विद्यालय के सभी सहकर्मी उपस्थित थे।