मासूम आर्ट ग्रुप ने किया नाटक का मंचन
मेदिनीनगर|होली पर आप कौन चीज के डाइरेक्टर हैं जी नाटक का मंचन किया गया। सांस्कृतिक निदेशालय के सहयोग से मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में कलाकार के साथ सभी दर्शक और अतिथि सिकंदर कुमार ने होली गीतों पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इससे पहले मासूम के कलाकारों ने अपने बहुचर्चित नाटक आप कौन चीज के डाइरेक्टर हैं जी का प्रदर्शन किया। इस दाैरान मासूम द्वारा कई लोगों काे सम्मानित किया गया। कलाकारों तथा कार्यक्रमों में सहयोग करने के लिए आनंद शंकर को रंगबन्धु सम्मान, डॉ. अरुण शुक्ला को रंगमित्र सम्मान, अरविंद सिन्हा को रंग सहयोगी सम्मान, प्रशिक्षण के लिए नीमू भौमिक को रंग गुरु सम्मान, नाटक में संगीत के लिए विजय शंकर राम को रंग सुर सम्राट सम्मान, स्वस्तिक अंकित को रंग धुन सम्मान, अभिनय के लिए कामरूप सिन्हा व मनीषा सिंह को रंगश्री सम्मान, मंच निर्माण के लिए संजीत प्रजापति को रंग विश्वकर्मा सम्मान, उज्जवल सिन्हा को रंग समर्पण सम्मान, राज प्रतिक पाल को उदीयमान रंगकर्मी सम्मान से सम्मानित किया गया।