पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Haidarnagar News Instructions To Open Office Of Managing Committee In Two Days

प्रबंध समिति का कार्यालय दो दिनों में खोलने का निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चैती मेला से पूर्व डीसी शांतनु कुमार अग्रहरि ने गुरुवार को प्रसिद्ध देवी धाम पहुंचकर मां भगवती की पूजा-अर्चना की। मेला की तैयारी के लिए जरुरी कार्यों को जल्द पूरा करने का दिशा निर्देश प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ राहुल देव व अन्य सदस्यों को दिया। उन्होंने देवी धाम परिसर स्थित सांसद निधि से निर्मित कमरा में प्रबंध समिति का कार्यालय दो दिनों में खोलने के साथ ही उसका रख-रखाव व सुविधा संपन्न बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में नाली का निर्माण और ऊंचा करने का निर्देश देते हुए जलजमाव नहीं होने देने की हिदायत दी। चहारदीवारी का रंगरोगन कराने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर कार्य को ससमय पूरा कराने की बात कही। फूल पौधे लगाने व उनकी नियमित देखभाल करने को कहा। डीसी देवरी कला में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से वापसी के क्रम में यहां पहुंचे थे। इस मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष कमलेश सिंह, प्रबंध समिति के गुरु प्रताप शाहीदेव, रविन्द्र कुमार सिंह, मुख्य पुजारी सुरेन्द्र दास त्यागी के अलावा पं. महेन्द्र कुमार दूबे, समाजसेवी सोनू सिंह, जेएएमएम प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व पार्टी नेता वशिष्ठ सिंह उर्फ बबलू सिंह व अन्य कई लोग मौजूद थे। मालूम हो कि इस वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रथम तिथि 25 मार्च से देवी धाम में पखवाड़ा मेला शुरू होगा।

देवी धाम में मेला की तैयारी के लिये दिशा निर्देश देते डीसी।
खबरें और भी हैं...