शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए आईटीडीए निदेशक ने किया केंद्र का निरीक्षण
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते आईटीडीए निदेशक विदेश्वरी ततमा।
लातेहार | जिले के एकलव्य माॅडल आवासीय विद्याल, आश्रम एवं अन्य आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए रविवार को परीक्षा ली गई। परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों में नकल मुक्त एवं शांतिपूर्वक यह परीक्षा संपन्न कराई गई।
परीक्षा के दौरान आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा ने लातेहार के बालिका उच्च विद्यालय समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्राधीक्षकाेेें एवं मजिस्ट्रेट को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईटीडीए निदेशक ने बताया कि जिले में परीक्षा को लेकर कुल 15 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 6811 परीक्षार्थी को शामिल होना था, लेकिन परीक्षा के दौरान 6466 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन में आईटीडीए कार्यालय के कई कर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।