पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज होगा आईटीआई शैक्षणिक संस्थान का उद्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लातेहार | लातेहार शहर के बानपुर मोहल्ला स्थित पॉलिटेक्निक रोड में रविवार की दोपहर करीब एक बजे शिल्पी प्राइवेट आईटीआई नामक शैक्षणिक संस्थान का उद्धाटन किया जाएगा। इसका शुभारंभ लातेहार विधायक बैजनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, समाजसेवी सरयू प्रसाद सिंह, प्रमोद प्रसाद सिंह व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आफताब आलम संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर करेंगे। इसकी जानकारी संस्थान के डायरेक्टर जसवंत सिंह ने दी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं समेत शहरवासियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
खबरें और भी हैं...