- Hindi News
- National
- Patan News Jadryu Re Elected Harivansh Ramnath Got Ticket From Bjp Vivek Thakur
जदयृू ने हरिवंश-रामनाथ को फिर उतारा भाजपा से विवेक ठाकुर को मिला टिकट
पटना|जदयू ने बिहार से राज्यसभा की अपने हिस्से की दो सीटों पर मौजूदा सदस्य हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। भाजपा कोटे से डाॅ. सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर राज्यसभा जाएंगे। दिल्ली ने उनकी उम्मीदवारी तय कर दी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निवास पर बुधवार को कोर कमेटी की बैठक में दोनों के नामों पर मुहर लगी। इसी के बाद प्रदेश जदयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने हरिवंश और रामनाथ की उम्मीदवारी की घोषणा की। हरिवंश फिलहाल राज्यसभा के उपसभापति हैं। उनके राज्यसभा में नहीं रहने पर यह पद जदयू के पाले में नहीं रहता। रामनाथ, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं। रामनाथ की उम्मीदवारी, विधानसभा चुनाव में जदयू की अति पिछड़े वोटरों को अपने ही पाले में रखने की मंशा से जोड़कर देखी गई है।
विवेक ठाकुर अपने पिता की जगह दिल्ली जाएंगे। डॉ. सीपी ठाकुर और आरके सिन्हा 9 अप्रैल को राज्यसभा से रिटायर होंगे।
हरिवंश सिंह
रामनाथ ठाकुर
विवेक ठाकुर