पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाज को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रखने के लिए एकजुटता जरूरी है। समग्र विकास के लिए संगठित होकर समाज को शिक्षित व जागरूक करें। ये बातें जायसवाल समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी महेश प्रसाद जायसवाल ने कही। वे रविवार को शाहपुर के बिरसा नगर स्थित एसएलए पब्लिक स्कूल सभागार में जायसवाल समाज की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास अाैर कुरीतियों को हटाएं। बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा दें। संगठित होकर ही विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए सभी मिलजुल कर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें। मौके पर उपस्थित पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल उपस्थित हुए और उन्हें भी माला पहनाकर व शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही समाज की पहचान है। शिक्षित समाज बने यह हमारी कामना है।

कार्यक्रम में समाज के वृद्ध सत्यनारायण प्रसाद, जायसवाल, पृथ्वीलाल जायसवाल, राजकिशोर प्रसाद जायसवाल, महेश प्रसाद जायसवाल व गोपाल प्रसाद जायसवाल को फूल माला पहनाकर व शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मौके पर बच्चों ने नित्य संगीत की प्रस्तुति की । लोगों ने आपस में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल व संचालन पप्पू जायसवाल ने किया। बैठक में जायसवाल समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, पप्पू जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, त्रिपुरारी जायसवाल, डब्ल्यू जायसवाल, सोनू जायसवाल, रामजी प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, पिंटू जायसवाल, लडडू जायसवाल, रमेश जायसवाल, पप्पू जायसवाल, मनोज जायसवाल, धीरज जायसवाल बाबू मंटू प्रमोद छोटू आदि मौजूद थे।

उपस्थित मंचासीन अतिथि।
खबरें और भी हैं...