पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैनर में नाम नहीं रहने पर जदयू के छात्र नेता की गोली मारकर हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना | होली के बधाई और शुभकामना के बैनर में नाम नहीं रहने पर विवाद इतना बढ़ गया कि छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यही नहीं, कन्हैया के दोस्त चंदन को भी गोली मारकर घायल कर दिया। मंगलवार की देर शाम शास्त्रीनगर थाना के पटेलनगर के महेशनगर रोड नंबर पांच में हुई घटना के बाद गोली से घायल 24 साल के कन्हैया और चंदन को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां कन्हैया की मौत हो गई। उसे सीने में गोली मारी गई थी। चंदन को पैर और जांघ में दो गोली लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इसी गोलीबारी में कन्हैया का एक और दोस्त बाल-बाल बच गया। गोली मारने वाले कन्हैया के परिचित कुश, बंटी व आशुतोष हैं। मामले में कन्हैया के चचेरे भाई विशाल के बयान पर तीनों को नामजद किया गया है। देर रात पुलिस ने शास्त्रीनगर इलाके में छापेमारी कर बंटी और आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। कुश फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए बिहटा से भोजपुर तक छापेमारी करने में पुलिस जुटी है।
खबरें और भी हैं...