- Hindi News
- National
- Medininagar News Lawyers Decide To Return To Work Pdj Court Boycott Continues
काम पर वापस लौटने का वकीलों का फैसला, पीडीजे कोर्ट का बहिष्कार जारी
झारखंड बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा की पहल पर पलामू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आंदोलन के 27 वें दिन फैसला लेते हुए काम पर लौटने का निर्णय लिया है। चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने अधिवक्ताओं की पीड़ा को जाना तथा जनहित में हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रभारी पीडीजे पंकज कुमार के खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में हैं। इसके लिए हाईकोर्ट पर दबाव बनाएंगे। इस पर पलामू बार एसोसिएशन के अधिवक्ता फैसला लेते हुए हड़ताल से वापस लौट गए हैं। हालांकि अधिवक्ताओं ने पलामू पीडीजे पंकज कुमार के कोर्ट में अपना बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पलामू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कहा कि 31 मार्च तक पंकज कुमार के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। मौके पर अधिवक्ता अखिलेश चंद्र सिंह, बैजनाथ चौबे,अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी , महासचिव सुबोध सिन्हा, उपाध्यक्ष माधुरी दुबे, जय किशोर पाठक, ललन कुमार सिंह, वीणा मिश्रा, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
अधिवक्ता संघ के आंदोलन में बोलते वक्ता।