- Hindi News
- National
- Patan News Lawyers Strike To Protest Kameshwar Pandey39s Murder Work Stopped
कामेश्वर पांडेय की हत्या के विरोध में वकीलों की हड़ताल, कामकाज ठप
पटना| पटना जिला अधिवक्ता संघ के वकीलों ने भागलपुर व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बिहार बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडेय की हत्या के विरोध में दो दिनों तक न्यायिक कार्य से अलग रहने का निर्णय लिया। संघ की आमसभा की आपात बैठक में वकीलों ने स्व. पांडेय और उनकी नौकरानी की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते सरकार से उनके आश्रितों को 50 लाख मुआवजा और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम अविलंब लागू किए जाने की मांग की।