पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Medininagar News Lesliganj Heavy Water Logging On Roads People Are Worried

लेस्लीगंज : सड़कों पर भारी जलजमाव, लोग हैं परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील

सतबरवा | बीस घंटे की झमाझम बारिश के कारण प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में जहां फसल को हानि हो रही है वहीं कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। बेमौसम बरसात के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात दस बजे से बिजली भी गुल हो गया। कई दिनों से आसमान में बादल उमड़ घुमड़ रहा था, हल्की बारिश भी हो रही थी। शुक्रवार को शाम से ही गर्जना के साथ जोरदार बारिश होती रही, इसी बीच रात 10 बजे बिजली कट गई। जोरदार वर्षा से नदी, नाला में पानी उतर आई. खेतों में पानी भर गई, किसान पानी निकालने के लिए मेड काट लहलहा रही फसल को बर्बाद होने से बचाने का प्रयास कर रही है।

8 दिनाें से बारिश, लाेग परेशान

पांडू | प्रखंड में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। लगभग आठ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पिछले चौबीस घंटों से लगातार वर्षा हो रही है। इस बारिश के कारण किसानों की खेती बहुत प्रभावित हुई है। पांडू प्रखंड में टमाटर, फूल गोभी, बंधा गोभी, शलगम, खीरा, ककड़ी, मूली, बैंगन, फारसबीन सहित अन्य सब्जी की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है। यहां से सब्जी की आपूर्ति, विश्रामपुर, रेहला और गढ़वा के बाजारों में भी होती है। किसानों की सब्जी की खेती पानी के वजह से चौपट हो गई। खेत में ही सब्जियां गल रही हैं। वहीं इस बारिश के असर से रहर, मसूर, मटर, खेसारी, सरसों के दाने खेत में ही गल रहे हैं। वहीं चना, जौ, गेहूं की फसल पर भी काफी असर हुआ है। किसान त्रिपुरारी पाण्डेय, चंद्रदेव मांझी, राम प्रसाद राम ने बताया कि जाै, गेहूं की बालियां पकने चली हैं। उसके दाने खेत में ही सड़ जाएंगे। जिन बालियों में दाने भरे नहीं हैं।

लेस्लीगंज | दो दिनों से लगातार हो रहे बारिश से जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार की रात मूसलाधार बारिश होने से ढेला रोड तथा थाना रोड में गांधी चौक के समीप जल जमाव होने से व्यवसायियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कादरी मेडिकल हॉल तथा विक्की बूट हाउस एवं ममता वस्त्रालय में बारिश का पानी घुस गया। पानी घुसने से कादरी मेडिकल के पीछे का दीवार धंस गया। साथ ही दुकान में रखा सामान भीगकर बर्बाद हो गया। वहीं ढेला रोड में शीतल आरोग्य के पास जल जमाव होने लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पैदल चलना दूभर हो गया है। स्थानीय व्यवसायियों एवं ग्रामीणों की माने तो प्रखंड मुख्यालय में सड़क तो बन रही है लेकिन अभी तक पूर्व एवं वर्तमान के जनप्रतिनिधियों के द्वारा पानी निकासी का स्थाई समाधान निकालने का प्रयास नहीं किया गया। जिससे आए दिन खासकर भारी बारिश होने पर लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि लेस्लीगंज नया बाजार से नाला बनवा कर पानी को हॉस्पिटल होते नहर में नहीं गिराया जाता तब तक प्रखंड मुख्यालय वासियों को जलजमाव की समस्या से निजात नहीं मिलेगी।
खबरें और भी हैं...