पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निजीकरण का एलआईसी कर्मियों ने किया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी करते एलआईसी कर्मी।

लातेहार | शहर के राठौर कॉम्पलेक्स स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के सेटेलाइट कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने शुक्रवार को नई पेंशन नीति, नया वेतन समझौता व निजीकरण के खिलाफ जमकर विरोध जताया व नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित एलआईसी कर्मियों ने वित्त मंत्री होश में आओ, केंद्र सरकार होश में आओ, इंकलाब जिंदाबाद, निजीकरण पे लगाम लगाओ, एलआईसी में आईपीओ लाना बंद करो आदि नारे लगाए। इस संबंध में शाखा प्रबंधक संजय अंबष्ठ ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लाए गए केंद्रीय बजट में एलआईसी के आईपीओ को शामिल किया गया है, जिससे एलआईसी के निजीकरण करने का रास्ता प्रशस्त हो रहा है। इसका हमलोग पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे देशभर के एलआईसी यूनियनों ने इसपर अपना विरोध जताया है। अंबष्ठ ने बताया कि 16 मार्च को इसी मुद्दे पर लंच ऑवर के समय प्रदर्शन किया जाएगा तथा 17 मार्च को लंच से पूर्व एक घंटे के लिए सभी कर्मी वॉकआउट पर रहेंगे। इस दौरान कार्यालय का कामकाज ठप रहेगा। उसके बाद कार्यालय चलेगा। प्रदर्शन करनेवालों में शाखा प्रबंधक संजय अंबष्ठ के अलावा एडवर्ड खलखो, जीतेंद्र बड़ाईक, उदित राम, रूपेश कुमार रावत, दिव्य प्रकाश दिवाकर, राजेश कुमार राम, आशीष टोप्पो समेत कई कर्मी शामिल थे।
खबरें और भी हैं...