प्रेमी युगल को पड़ा, महिला थाना को सौंपा
लातेहार | रेल पुलिस ने शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंदी स्टेशन से प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर महिला थाना को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार युवती इसी थाना क्षेत्र के तुपू ग्राम की, जबकि युवक स्टेशन क्षेत्र के डुरुआ ग्राम का रहनेवाला है। दोनों घर से भागकर अन्यंंंत्र जाने के लिए बेंदी स्टेशन पहुंचे थे। दोनों पर जैसे ही रेल पुलिस की नजर पड़ी तो पूछताछ करने पर दोनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शक होने पर रेल पुलिस दोनों को लातेहार स्टेशन ले आई। यहां आसपास के लोगों को बुलाकर दोनों की पहचान कराई। इसके बाद दोनों को महिला थाना पुलिस को सौंप दिया। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था । इससे पहले भी दोनों दो बार घर से भागने का प्रयास कर चुके थे। समाचार लिखे जाने तक दोनों पुलिस हिरासत मेंंं हैं।