पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोगों को पोषण के लिए किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रैली निकालती उच्च विद्यालय की छात्राएं।

मेदिनीनगर | महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम पोषण पखवाड़ा के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार 8 मार्च से 22 मार्च तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के क्रम में राजकीय स्तरोन्नत बालिका उच्च विद्यालय चियांकी में पोषण जागरुकता भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भ्रमण के क्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों, बीएड प्रशिक्षु अध्यापकों व छात्र-छात्राओं ने स्लोगन व नारों के माध्यम से लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार तिवारी ने कहा कि समाज के हर व्यक्त का यह कर्तव्य है कि वे सरकार के इस प्रयास में अपना सहयोग प्रदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं । इस अवसर पर विजय बिहारी पांडे, रविंद्र नाथ सिंह, चंदन कुमार, श्यामली सहदेव पूजा प्रसाद आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...