- Hindi News
- National
- Sadar News Madhupur Old Man Falls After Falling From Train In Deoghar Dead Body Handed Over To Family
देवघर में ट्रेन से गिरकर मधुपुर के बुजुर्ग की मौत, शव परिजनों को सौंपा
देवघर|मधुपुर -जोड़ामो हॉल्ट रेलवे लाइन के बीच पोल संख्या 294 / 14 के समीप बुधवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। रेल थाना प्रभारी हरेराम दुबे ने बताया कि मृतक की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा गांव निवासी हरगौरी महतो के रूप में की गई है। सूचना पर मृतक के परिजन रेल थाना पहुंचे। गुरुवार को पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में परिजनों के बयान पर मधुपुर जीआरपी में यूडी केस दर्ज किया गया है।