- Hindi News
- National
- Balumath News Mahuadand Akram Created The Primary Teachers Union President
महुआडांड़ : मो. अकरम बनाए गए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष
महुआडांड़ | प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को प्रखंड के शिक्षक व शिक्षिकाओं की बैठक हुई। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ का गठन किया गया। शिक्षक संघ के संरक्षक चंद्रशेखर प्रसाद, निशिकांत झा, आनंद कुमार खलखो, बसंती कुमारी व असीम नगेसिया बनाए गए। गठित कमेटी में मो. अकरम अंसारी अध्यक्ष, अरुण कुमार खलखो सचिव, चर्चिल फोरवेल कुजूर कोषाध्यक्ष, प्रभा टोप्पो, मंजू कुमारी, प्रदीप कुजूर व सुभाष कुमार को उपाध्यक्ष, प्रेम कुमार यादव व विजय तिर्की को उपसचिव तथा सफियानी बेक, सुनीता खलखो व विनोद खलखो को सदस्य बनाया गया है।