पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balumath News Married Woman Found Dead Body Hanging From Fan Accused Of Murder

विवाहिता का पंखे से झूलता शव मिला, हत्या का लगाया आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर गांव में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता का शव पंखे पर लटकता हुआ मिला है। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने दहेज के लिए हत्या की है। फिलहाल, पुलिस ने महिला के पति व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए बालूमाथ थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में लातेहार के कुंदरी गांव निवासी भीगू प्रजापति ने कहा है कि उनकी पुत्री नमिता का विवाह वर्ष 2018 में बालूमाथ के झाबर निवासी रमन प्रजापति के साथ हुआ था। शादी के बाद कुछ दिन तक तो सबकुछ सही चला। उसके एक वर्ष बाद नमिता ने पुत्री को जन्म दिया। उसके बाद से रमन ने नमिता को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। दहेज में मोटरसाइकिल और टीवी के लिए उसे आए दिन धमकाया जाने लगा और मारपीट किया जाने लगा। इसके बाद गुरुवार की सुबह अपने घर झाबर में नमिता का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। गांववालों ने विवाहिता की मौत की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने नमिता के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने विवाहिता के परिजनों के दिए आवेदन के आधार पर पति रमन समेत उसके भाई मिथिलेश प्रजापति, उसकी मां और भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...