- Hindi News
- National
- Medininagar News Medininagar Disconnection Of 46 Defaulters Who Do Not Pay Electricity Bills
मेदिनीनगर : बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 46 बकाएदारों का कटा कनेक्शन
मेदिनीनगर | ग्रामीण क्षेत्र में बिजली बिल जमा न करने वालों के विरुद्ध अभियान रविवार को भी चलाया गया और बिजली बिल जमा न करने वाले 46 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए है। सहायक विद्युत अभियंता (ग्रामीण) अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में चैनपुर सेक्शन के अजलतुआ गांव के 13 लोगों का बिजली कनेक्शन काटा गया। उन पर 2,54,219 रुपया बिजली बिल बकाया था। विश्रामपुर सेक्शन के उर्सुला गांव के 22 लोगों का बिजली कनेक्शन काटा गया। उन पर 5,01,384 रुपया बिजली बिल बकाया था। सदर ग्रामीण सेक्शन में पोखराहा कला गांव के 11 लोगों का बिजली कनेक्शन काटा गया। उन पर 2,47,454 रुपया बिजली बिल बकाया था। उन्होंने बताया कि जिनका बिजली कनेक्शन काटा गया है, सभी पर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा। बिजली कनेक्शन कटने के बाद ये लोग अवैध तरीके से बिजली बिल का उपयोग करते पाए गए तो बिजली चोरी के मामले में अलग से कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार सभी बकाएदारों पर कार्रवार्इ की जा रही है। इसके तहत बिजली कनेक्शन काटने के साथ-साथ सभी पर सर्टिफिकेट केस किया जा रहा है।