मेदिनीनगर : कराटे में जीतने वाली बालिकाअाें काे किया सम्मानित
फूल देकर सम्मानित करते कराटेकार छात्राएं।
मेदिनीनगर | कराटे एकेडमी में महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवेश दुबे, विशिष्ट अतिथि मंजू देवी, रेजिडेंशियल स्कूल के निर्देशक विकास कुमार थे। मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रवेश दुबे ने सभा को संबाेधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से हम सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर से निकलते वक्त सावधानी बरतें। अपने शहर के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कराटे प्रतियोगिता में जाकर अपने पलामू के लिए गोल्ड मेडल लेकर आ रहे हैं। डॉक्टर प्रवेश दुबे के द्वारा राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता से जीत कर आए सभी बालिकाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पलामू के लिए यह गर्व की बात है कि यहां के विद्यार्थी देश में ही नहीं विदेश में भी कराटे प्रतियोगिता में जाकर पलामू का परचम लहरा रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय यूथ गेम में कराटे से स्वर्ण पदक लेकर आए अर्चना सिंह, मुस्कान पटेल, आकर्ष प्रताप, अविनाश कुमार मेहता, ओम प्रकाश को अनमोल, मुस्कान फ़िल्म प्राइवेट लिमिटेड तरफ से डॉक्टर प्रवेश दुबे के हाथों प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया।