पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में आग लगने से लाखों की नुकसान, मवेशी झुलसे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तरहसी|जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के आरका पंचायत अंतर्गत काजी पकरी गांव में 8 मार्च को बीती रात काजी पकरी निवासी मुस्तफा अंसारी का घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घर में रखें करीब डेढ़ लाख से अधिक का समान जलकर भस्म हो गया। जानकारी के अनुसार मुस्तफा अंसारी एवं उनके परिवार वाले घर में सोए हुए थे। इसी बीच अचानक घर में आग पकड़ ली। देखते-देखते यह आग अपना विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखें कागज एवं पलंग, चौकी तथा लड़की के शादी के लिए रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस संबंध में भूतभोगी मुस्तफा अंसारी ने बताया कि आगलगी की घटना में की सामान जलकर खाक हो गया साथ ही पूरे मकान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
खबरें और भी हैं...