- Hindi News
- National
- Medininagar News Mla Raised Demand For Land Compensation Acquired In The House
विधायक ने अधिग्रहित भूमि मुआवजा की मांग सदन में उठाई
मेदिनीनगर | पांकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने विधानसभा चल रहे बजट सत्र के दौरान भूमि अधिग्रहण के मुआवजा का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि भूमि अधिग्रहित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। विधायक ने सदन को बताया कि पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी प्रखंड के मां झलखंडी धाम से पांकी मुख्य पथ जोड़ने वाली अमानत नदी पर पुल और पथ निर्माण में ग्राम मझिगांवा की गरीब जनता का लगभग 25 एकड़ भूमि अधिग्रहण कर लिया गया। अभी तक अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है। इस पर तत्काल पहल करते हुए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा दिया जाए। विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने दूरभाष पर बताया कि अमानत नदी पुल और पथ निर्माण में 25 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने और मुआवजा भुगतान नहीं किए जाने का मामला सदन में उठाए।