सतबरवा में हर्षोल्लास के साथ मनी होली
प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में शांति पूर्वक पूरे हर्षोल्लास के साथ होली का त्याेहार मनाया गया। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह साउंड सिस्टम पर होली के गीत संगीत पर थिरकते रंग अबीर गुलाल से एक दूसरे को सराबोर किया। दिनभर लोगाें ने घरों में पुआ पकवान का आनंद लिया। इस मौके पर लोग लाखों रुपए के शराब भी गटक गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतबरवा थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बकोरिया सतबरवा, लहलहे, बारी समेत कई जगह पर पुलिस की व्यवस्था कर रखी थी। थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे द्वारा थाना में भी होली का कार्यक्रम रखा गया जहां लोग एक दूसरे को अबीर गुलाब लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इधर सतबरवा मुखिया संजय कुमार मिश्र, भाजपा अजजा के प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चेरो, मुखिया शंभु उरांव ने लोगों को होली की बधाई दी और जमकर अबीर गुलाल लगाए।