सदर प्रखंड के सिंगरा गांव स्थित शिव मंदिर के बगल में शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला का 25वां जन्मोत्सव मनाया गया। उनके माता-पिता जीतेंद्र कुमार शुक्ला व उषा शुक्ला ने केक काटा। इसके बाद शहीद स्मारक की भूमि पूजन व कार्य प्रारंभ किया गया। साथ ही दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया गया व खाद्य सामग्री चावल दाल आटा हल्दी नमक सब्जी दान किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद अनुराग अाज भी हम सबों के बीच हैं।
उनका बलिदान हमसबों को हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा तथा शहीद अनुराग का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्र शेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, आयुक्त मनोज कुमार झा, वन संरक्षक मनीष अरविंद, श्याम नारायण दुबे, विभाकर पांडे, डॉ अमित प्रकाश उपाध्याय, कर्नल संजय अखौरी, अभियान एसपी अरुण सिंह, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा, अविनाश देव, अमित तिवारी, विकास उपाध्याय, आलोक वर्मा, निरंजन पांडे, भोला शंकर पांडे, एसएन तिवारी, रामनाथ चंद्रवंशी, तुलसी शुक्ला, लाली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।