- Hindi News
- National
- Medininagar News Nilgai Rotting In Wells For One Week Forest Department Careless
कुएं में एक सप्ताह से सड़ रही मरी नीलगाय, वन विभाग बेफिक्र
नावाबाजार | रजहारा निवासी व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय के घर पास कुएं में छह से सात दिन पहले एक नीलगाय गिर गई थी। बदबू कुएं से निकलने लगी । कुएं में नीलगाय मरी हुई मिली। निवासियों को दुर्गंध के कारण रहना मुश्किल हो गया है। इधर एक सप्ताह बाद शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने कुएं का निरीक्षण किया। मोहम्मदगंज के प्रक्षेत्र वन पदाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि कुएं में मरे नीलगाय को शीघ्र निकालकर दूषित जल को पीने योग्य बनाने के लिए समुचित उपाय किए जायेंगे।उधर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर कुमार पाण्डेय ने नीलगाय व बंदर पर काबू करने की मांग की है।