3 बच्चियों का नामांकन, यूनिफॉर्म प्रदान किया
स्लम एरिया के बच्ची को गोद लेते स्कूल प्रबंधक।
मेदिनीनगर | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस वर्ष तीन बच्चियों का नामांकन किया है। ये स्लम बस्ती की वैसी बच्चियां हैं, जिनके लिए स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर बस से स्कूल जाना किसी सपने से कम नहीं था। चार में से तीन बच्चियों सुमन, पायल और पूजा कुमारी को गुरुकुलम स्कूल ने बिल्कुल मुफ्त शिक्षा देने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए कपड़ा बैंक की संचालिका शर्मिला शूमी ने ह्रदय से स्कूल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल अन्य स्कूलों को करना चाहिए। जिससे हमारे समाज में कोई भी बेटी बिना शिक्षा के ना रहे। इस अवसर पर सतबीर सिंह, डौली तथा स्कूल के निदेशक गुरबीर सिंह उपस्थित थे।