पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेएस काॅलेज में एनएसएस ने महिला दिवस पर किया व्याख्यान का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेएस काॅलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनएसएस द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राणा प्रताप सिंह ने की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आनंद मिश्रा थे। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की छात्रा नासरीन परवीन ने एक कविता के साथ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की देश के विकास में अमूल्य योगदान है और आज महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कहीं भी कम नहीं है। शहर थाना प्रभारी ने सभी को मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया और कहा कि भी समस्या होने पर आप हमें सूचना बेहिचक दें। पुलिस आपके सहयोग को तत्पर हैं। आज के समय में महिलाओं की भूमिका और छात्राओं में नेतृत्व क्षमता कैसे विकसित किया जाए इस विषय पर सातों नवनियुक्त महिला एसआई ने व्याख्यान दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि बेटियां समाज को सृजनात्मक रास्ते दिखा रही और शिक्षा, खेलकूद समेत सभी क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभा रही हैं। शर्मिला सुमी ने कहा कि हमें पढ़ लिख कर स्वावलंबी बनने की जरूरत है और हम ये कर भी रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश राय ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ट्रेनिंग एसआई फ़िरदौस, सुरबाला भृंगराज, तारा सोरेंग, पुजा विभूति, जुली टुडू, रेनुका टुडू, सुनिला लिंडा, टीओपी तीन के प्रभारी अभिमन्यु सिंह, डॉ. एके वैद्य, प्रधान सहायक विजय कुमार सिंह, प्रो. प्रेमजीत, प्रो. सुकृति, प्रो. सोनी, प्रो. पूजा, प्रो. रिया, प्रो. किरण, प्रो. मसरूर, प्रो. आमिर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...